उम्मीदवारों की घोषणा से पहले बीजेपी कार्यकर्ता में दिखी नराजगी, ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र पर हो रहा बवाल

रांची:चुनाव की तारीखों को करीब आते देख सभी राजनीतिक दलों में टिकट के दावेदार अपनी मजबूत स्थिति बताने की कोशिश में जुट गए हैं। कुछ इसी तरह का नजारा आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में देखने को मिला। कोल्हान क्षेत्र के खासकर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आज प्रदेश कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसी भी हालत में इस सीट को गठबंधन के तहत दूसरे दल को नहीं दिया जाए। बीजेपी के युवा नेता अंकुर सिंह ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा सीट पारंपरिक रूप से बीजेपी की रही है, लेकिन मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक इस सीट को गठबंधन के तहत आजसू पार्टी को दे दिया गया है। पार्टी के इस निर्णय का खरसावां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता विरोध करते हैं। कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर में भी विरोध स्वरूप नारे लगाए।बाद में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और डॉक्टर प्रदीप वर्मा से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं की बातचीत हुई। बातचीत के दौरान उन्हें आश्वासन मिला कि सब की बातों का ख्याल रखा जाएगा।
इस मामले पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बात पर विचार किया जाएगा। निश्चित रूप से जब जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता मेहनत करते है, तब चुनाव लड़ना चाहते है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब हम गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ते हैं तो किसी न किसी को त्याग करना पड़ता है। ऐसे में बड़े दल को त्याग करना स्वाभाविक हो जाता है।

5 / 100

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off