कपिल देव ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को दी सबसे बड़ी सलाह 

मुंबई: क्रिकेट के भगवान कहलाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 में एक भी मैच  खेलने को नहीं मिला। फैंस कयास लगा रहे थे कि अर्जुन अब मैदान में तब मैदान में उतरेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया। बीते दो साल से अर्जुन मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं लेकिन, अभी तक उन्हें एक भी मैच में शामिल नहीं किया गया। उन्हें मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने 30 लाख रुपये में खरीदा था और सिर्फ बेंच पर बिठाए रखा। ऋतिक शौकीन से कार्तिकेय तक को खेलने का मौका दिया लेकिन अर्जुन तेंदुलकर बस अपनी पारी आने का इंतजार ही करते रह गए। अब लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव ने अर्जुन तेंदुलकर को सबसे बड़ी सलाह दी है।

2 2

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने कहा कि अर्जुन के नाम के पीछे तेंदुलकर लगा है यही वो बड़ा कारण है कि अर्जुन हमेशा ज्यादा दबाव महसूस करेंगे। सचिन तेंदुलकर ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उसे पाना और करना आज के दौर में किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है। इसलिए हमें अर्जुन को छोड़ देना चाहिए। कपिल ने कहा कि अर्जुन की तुलना उनके पिता से नहीं की जानी चाहिए। वो अभी बहुत छोटे हैं। इस युवा खिलाड़ी पर अतिरिक्त दबाव बनाने की जगह खुलकर खेलने देना चाहिए ताकि वो अपने खेल का पूरी तरह से आनंद उठा सकें।

कपिल देव बोले कि सब उसके बारे में क्यों बात कर रहे हैं? क्योंकि वह सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। उसे अपना क्रिकेट खेलने दें और उसकी तुलना सचिन से न करें। तेंदुलकर का नाम रखने के फायदे भी हैं और नुकसान भी। डॉन ब्रैडमैन के बेटे ने अपना नाम बदल लिया, क्योंकि वह उस तरह के दबाव को नहीं झेल सके। उन्होंने ब्रैडमैन उपनाम हटा दिया, क्योंकि सभी को उम्मीद थी कि वह अपने पिता की तरह निकलेंगे।

 

 

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off