झामुमो का भाजपा पर तंज, कहा-सांप्रदायिक विभाजन का एक पूरा खाका किया जा रहा तैयार 

Jharkhand:झारखंड की मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम के मुख्यमंत्री और झारखंड बीजेपी चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा पर हमला करते हुए कहा है कि सांप्रदायिक विभाजन का एक पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। आने वाले शुभ महीने में यह लोग अशुभ काम करने की योजना बना रहे हैं ताकि समाज में घृणा और हिंसा दोनों एक साथ लेकर चला जा सके। झारखंड अशान्त करने की पूरी कोशिश की जा रही है। भाजपा की नीति सभी समझ चुके हैं। असम के मुख्यमंत्री मणिपुर गए पिछले 9-10 माह से मणिपुर जल रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने मणिपुर पर एक बार भी जिक्र नहीं किया, जहां आदिवासियों को आदिवासियों से लड़ाया जा रहा है अब वही स्क्रिप्ट झारखंड में भी लिखने की कोशिश की जा रही है लेकिन झारखंड में हम ऐसा होने नहीं देंगे।

वहीं उन्होंने ने कहा कि असम के मुख्य सचिव हमारे राज्य सरकार को एक आवेदन दे दे ताकि हम हिमंता बिस्वा सरमा को सरकारी आवास प्रोवाइड करवा सके क्योंकि हिमंता बार-बार आना जाना कर रहे हैं। असम सरकार इतना खर्च क्यो कर रही है। असम वैसे भी कोई समृद्ध राज्य नहीं है ,यहां बंगला मिल जाने के बाद उनके राज्य सरकार के खजाने पर भी बोझ कम पड़ेगा।

5 / 100

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off