फोर्स की नौकरी के लिए फिजिकल की तैयारी कर रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, दो की हुई मौत

Bihar: फोर्स में भर्ती की फिजिकल तैयारी कर रहे तीन युवकों को अज्ञात ट्रक के रौंदने से दो की मौत हो गई जबकि एक घायल है। घटना सासाराम-आरा मुख्य पथ के संझौली थानाक्षेत्र के सोनी गाँव पास की बताई जा रही है।
मृतको की पहचान दीपक कुमार तथा सत्येंद्र कुमार बताएं गए हैं।

जबकि घायल युवक प्रिंस सिंह का गंभीर हालत में फिलहाल ईलाज जारी है।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सासाराम-आरा पथ पर शव के साथ सड़क जाम कर दिया है।
सूचना पर पहुंची संझौली थाना की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम को हटवाया।

बताया गया कि प्रतिदिन की तरह युवकों की टोली पुलिस में भर्ती के लिये फिजीक्ल तैयारी कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार एक ट्रक ने उन्हें रौंदते हुए फरार हो गया।

इस घटना में दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल युवक का फिलहाल इलाज जारी है।
मृतक युवक दीपक कुमार, पिता – अनिल कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष, तथा सतेंद्र कुमार पिता जयराम सिंह उम्र 24वर्ष
ग्राम -पकड़ी थाना राजपुर का रहने वाला था। वहीं घायल प्रिंस सिंह, पिता – रबिन्द्र सिंह उम्र करीब उम्र 13 वर्ष बिक्रमगंज में एक निजी अस्पताल में ईलाजरत है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मृतक और घायल के परिजनों को उचित मुहावरे की मांग की है वही मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष ने उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल व्याप्त है एवं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

5 / 100

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off