संविधान हत्या दिवस पर कांग्रेस का बयान कहां, भाजपा के लोगों ने कभी संविधान को माना नहीं

 

Jharkhnd:केंद्र सरकार की हर साल 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाने को लेकर विपक्ष इस पर हमलावर है।वहीं अगर हम बात करें झारखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर वह भी केंद्र सरकार पर पलटवार करने में चूक नहीं रहे हैं।

भाजपा के लोगों ने कभी संविधान को माना ही नहीं

बता दे कि राजेश ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा  कि संविधान की हत्या जैसी मन की बात आज जुबान पर आ गई है।विपक्षी दलों ने कभी संविधान को माना ही नहीं। राजेश ठाकुर ने कहा कि आरएसएस के मुख्य पत्र ऑर्गेनाइज के 30 नवंबर 1949 के संपादकीय अंक में छपे तथ्य का हवाला देते लिखा गया है कि भारत किस नए संविधान की सबसे बुरी बात यह है कि इसमें भारतीय कुछ भी नहीं हैं।क्या यह आरएसएस साफ तौर पर भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर के विरोध में और मनुस्मृति के समर्थन में खड़ी हुई है।

प्रधानमंत्री का जनता और लोकतंत्र से कोई लेनदेन नहीं

लगातार इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि आज जनता की समस्याओं जैसे महंगे रोजगार किसने एवं महिला सशक्तिकरण से ध्यान भटका कर यह सरकार ऐसी घोषणाएं कर रही है उन्होंने कहा कि देश के नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री का जनता और लोकतंत्र से कोई नाता नहीं है।

60 / 100

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off