Sen your news articles to publish at thephotonnews@gmail.com
Jharkhnd:हेमंत सोरेन को विश्वास मत हासिल करने के बाद कैबिनेट का विस्तार किया गया लेकिन इस बार हेमंत सोरेन की सरकार में 11 नहीं बल्कि 12 मंत्री शामिल है बता दे की कांग्रेस ने चार मंत्रियों में से बादल पत्र लेख को आउट कर दिया है और उनके जगह दीपिका पांडेय को इन किया गया है। इस कैबिनेट विस्तार में तीन नए चेहरे को शामिल किया है।कांग्रेस से दीपिका पांडे और इरफान अंसारी और जेएमएम से बैजनाथ राम को शामिल किया गया है।
बता दे कि 2019 के विधानसभा कार्यकाल में यह पहली बार हुआ है कि कैबिनेट के 12 सीट फुल हैं।
इन मंत्रियों को मिली कैबिनेट में जगह और ये हैं नए चेहरे, देखिए लिस्ट
1.हेमंत सोरेन को कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग,गृह कर विभाग,पथ निर्माण विभाग ,भवन निर्माण विभाग,मंत्रिमंडल सचिवालय निगरानी विभाग तथा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं है।
2.चंपई सोरेन जल संसाधन विभाग उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग।
3. रामेश्वर उरांव – वित्त विभाग, योजना एंव विकास विभाग. वाणिज्य कर विभाग, संसदीय कार्य विभाग।
4.सत्यानन्द भोक्ता – श्रम, नियोजन, प्रशक्षिण एवं कौशल विकास विभाग, उद्योग विभाग।
5.बैजनाथ राम – स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग।
6. दीपक बिरूआ- अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण( अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) विभाग, परिवहन विभाग।
7. बन्ना गुप्ता- स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, खाद्द, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले में विभाग।
8. इरफान अंसारी- ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग. पंचायती राज विभाग।
9. मिथिलेश ठाकुर- पेयजल एवं स्वच्छता विभाग।
10. हफीजुल हसन- अल्पसंख्यक, कल्याण विभाग, निबंधन विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग।
11. बेबी देवी- महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग।
12. दीपिका पांडे सिंह- कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग आपदा प्रबंधन विभाग।