Bihar:गर्लफ्रैंड को महंगी कार में घूमाने के लिए ब्वॉयफ्रैंड बन गया चोर

Bihar:प्यार में आशिक अपनी माशूका को खुश करने के लिए हर कुछ करने को तैयार हो जाता है। कितनी बार तो आशिक चोर तक बन जाता है। ऐसा ही एक मामला बिहार के अरवल से सामने आया है। यहां अपनी गर्लफ्रैंड को महंगी कार में घूमाने के लिए ब्वॉयफ्रैंड चोर बन गया। युवक का नाम अरविंद सिंह बताया जा रहा है पुलिस ने उसे कार चुराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद एम फार्मा की पढ़ाई करता है और अच्छी इंग्लिश भी बोलता है। उसके पिता सेना में हैं और मां इटवा के प्राथमिकी विद्यालय में शिक्षिका हैं।

बीते 27 जून को अरविंद सिंह करपी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में अपने किसी रिश्तेदार के घर  श्राद्ध में आया था। यहां उसने गांव के ही सहजानंद सिंह की कार की चाभी चुरा ली थी, तब से वो कार चुराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था। मंगलवार की रात अरविंद सिंह ने सहजानंद सिंह के घर के आगे खड़ी उनकी कार, जिसका नंबर BR01FG4542 है, चोरी कर ली।

कार चुराने के बाद अरविंद ने उसे बैदराबाद बाजार के गोला रोड में सत्येंद्र सिंह के मकान के पास छिपा दिया था। लेकिन इस दौरान उससे एक गलती हो गई जो उसे भारी पड़ गयी। कार चोरी के दौरान अरविंद ने अपनी बाइक वाजिदपुर मोड़ के  नजदीक एक खंडहरनुमा मकान में ही छोड़ दी थी। जिसे वो वापस लेने आया था। ग्रामीणों ने शक के आधार पर अरविंद को रोक लिया और पूछताछ करनी शुरू कर दी। कार चोरी का खुलासा होने पर ग्रामीणों ने अरविंद सिंह को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने जब युवक से कार चुराने की वजह पूछी तो उसने बताया कि अपनी गर्लफ्रैंड के महंगे शौक पूरा करने के लिए जुर्म करता है। पुलिस को उसके द्वारा पूर्व में झारखंड में भी अपराध करने की जानकारी मिली है जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस उससे जिले में हुई वाहनों की चोरी को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

 

55 / 100

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off