Sen your news articles to publish at thephotonnews@gmail.com
Breaking News:अरगोड़ा के मौर्या होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, छापेमारी कर पुलिस ने किया 6 लड़कियों को रफ्तार
RANCHI:राजधानी रांची की एक और होटल से देह व्यापार का धंधा निकल कर सामने आया है। दरअसल पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के होटल मौर्य में छापेमारी कर 6 लड़कियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस को मिली बड़ी सफलता
दरअसल राजधानी में देह व्यापार का धंधा तेजी से बढ़ता जा रहा है वहीं आज पुलिस की ओर से होटल में छापेमारी की जा रही है वहीं इस दौरान राजधानी के वीआईपी इलाके में मौर्य होटल से पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने लड़कियों को पकड़ लिया, सभी बंगाल की रहने वाली हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी
इस मामले को लेकर हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई इस दौरान होटल मौर्य से लड़कियों को हिरासत में लिया गया।
बता दें कि पहले भी पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए रांची के स्टेशन रोड समेत कई अन्य होटल से 60 लड़कियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। लेकिन फिर भी देह व्यापार का धंधा तेजी से फैलता जा रहा है।