Breking:अपराधियों के साथ रांची पुलिस की मुठभेड़ ,मुठभेड़ में अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी घायल

अधिवक्ता गोपी कृष्ण की हत्याकांड के मामले का रांची पुलिस ने किया खुलासा किया हैं ।

Jharkhand:राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता गोपी कृष्ण की हत्याकांड के मामले का रांची पुलिस ने किया खुलासा किया हैं । रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तारी के दौरान रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस पर मुख्य अभियुक्त रोशन मुंडा ने पुलिस पर फायरिंग शुरू की पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हत्याकांड का मुख्य आरोपी रौशन मुंडा को पैर में गोली लगी है आरोपी खतरे से बाहर है। जबकि दूसरा आरोपी संदीप कालिंदी सिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वहीं अपराधियों को पनाह देने वाला संदीप मुंडा को भी गिरफ्तार किया गया है रोशन मुंडा पहले भी हत्या का आरोपी रहा है पूछताछ की जा रही है।

 

शुक्रवार को रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता गोपी कृष्ण की हत्या अपराधियों ने चाकू मार कर कर दी थी।

 

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off