Sen your news articles to publish at thephotonnews@gmail.com
Jharkhand:झारखंड में इस साल विधानसभा चुनाव होना हैं जहां सभी राजनीति पार्टियां जनता से जुड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। वहीं इन सब के बीच कांग्रेस की ओर से एक मुलाकात अपनों के साथ” अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रांची महानगर कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता के साथ मुलाकात किया।
कार्यकर्ताओं के जरिए जनता से जुड़ने की कोशिश
इस मुलाकात के दौरान उन्होंने नेताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि हमारा यह अभियान आप लोगों के माध्यम से जनता के साथ जुड़ने का सशक्त माध्यम है। हम लगातार सांगठनिक मुद्दों पर आपसे मिलते रहते हैं लेकिन प्रखंड स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मिलने का यह सशक्त माध्यम है ताकि उस क्षेत्र के आम लोगों की समस्याओं से जमीनी स्तर पर वाकीफ होकर उसका निदान किया जा सके। यह संगठन की सतत प्रक्रिया है कि कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद होता रहे ताकि उनके राजनीतिक, सामाजिक,आर्थिक,पहलुओं को मजबूती प्रदान किया जा सके।
जनता भाजपा के झूठे दावे और हमारी जमीनी हकीकत को जान सके
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी दल लोगों के बीच बड़े पैमाने पर नकारात्मक अभियान चलाने की कोशिश कर रही है लेकिन 5 वर्षों के दौरान झारखंड की हमारी महागठबंधन की सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाना है ताकि जनता उनके झूठे दावे और हमारी जमीनी हकीकत को जान सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कई बुजुर्ग कांग्रेस नेताओं का सानिध्य और सलाह प्राप्त हुआ है। जिसे सामने रखकर संगठन और सरकार के हित लिए काम किया जाएगा। हमने जनता के हित के लिए जितने काम किए हैं उसे जन-जन तक पहुंचाने का आपका प्रयास ही संगठन का विकास करेगा और हमें भरोसा है कि झूठ का नकाब पहनकर जनता के हित की बात करने वाले भाजपा को बेनकाब करने का काम आप एक अभियान के रूप में करेंगे।