Sen your news articles to publish at thephotonnews@gmail.com
Gumla:पारस नहर टूटने से किसानों को हुआ भारी नुकसान,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव ने लिया जायजा
Jharkhand: पारस जलाशय से निकली भरनो प्रखंड के गौर टोली की नहर टूट जाने से कई किसान प्रभावित हो रहे है। इधर, नहर टूटने की सूचना पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव के पहल पर एक दिन पूर्व ही आरकेडी कंपनी के सहयोग और ग्रामीणों की मदद से टूटे हुए नहर पर मिट्टी डालकर मरम्मत किया गया।
बता दें कि इस नहर के टूटने से किसानों की लगभग दो एकड़ में लगी धान की फसल बह कर बर्बाद हो गई। वहीं यह घटना पहली नहीं है बल्कि चौथी बार इस तरह की नहर टूटने की घटना है, पिछले तीन बार किसानों द्वारा श्रमदान कर नहर की मरम्मत करवाया गया था।
बता दे कि 6 साल पहले साई कृष्णन कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा लगभग 23 करोड़ की लागत से नहर का पक्कीकरण किया गया था। नहर की पानी पर आश्रित किसानों में एक आशा जगी थी कि अब खेतों की पटवन करने में अब कोई कठिनाई नही होगी, हालांकि तीन साल तो ठीक ठाक चला,परन्तु चौथे साल में नहर ने फिर से दम तोड़ दिया। वहीं भरनो इलाके में कई किसान नहर के भरोसे धान सहित कई प्रकार की सब्जियों की खेती करते है।अगर नहर टूट जाय तो किसानों को भारी नुकसान होती है।इधर, शनिवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव भरनो पहुंचे और जहां जहां नहर टूटा है। बाईक में घूम घूम कर जायजा लिया,जिसमे गौर टोली में दो जगहों पर और हेठ टोली में भी दो जगहों पर नहर टूटा हुआ मिला,दिनेश उरांव ने प्रखंड के किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबधित विभागीय पदाधिकारियों से दूरभाष पर नहर के कई जगहों पर टूटने से किसानों के परेशानी के बारे में जानकारी देते हुए इस समस्या को देखते हुए तत्काल टूटे नहर की मरम्मती कराने की मांग की है।