Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के पिता बनने पर ताऊ रणधीर कपूर ने कही ये बात 

Ranbir Kapoor:बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही पिता बनने वाले हैं। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी अपने चाहने वालों को दी है। 14 अप्रैल को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी रचाई थी। अब आलिया ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा करके हर किसी को हैरान कर दिया है। उनकी प्रग्नेंसी की खबर ने भट्ट और कपूर परिवार सभी को खुश कर दिया है। अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के ताऊजी और बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर का बयान सामने आया है।

हाल ही में एक मीडिया चैनल से बात करते हुए रणधीर कपूर ने रणबीर कपूर के पिता बनने के सवाल पर कहा कि ये बहुत खुशी की बात है। मैं रणबीर और आलिया के लिए बहुत खुश हूं। गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने बीते महीने 27 जून को अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की थी।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में आलिया अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं और उनके साथ रणबीर कपूर भी मौजूद हैं। तस्वीर में आलिया ने उनके होने वाले बच्चे की सोनोग्राफी शेयर की थी। हालांकि उन्होंने दिल का इमोजी लगातार उसे छिपा रखा था। दूसरी तस्वीर एक शेर और शेरनी की थी। इन दोनों तस्वीरों को शेयर कर आलिया ने कैप्शन में लिखा, “हमारा बेबी जल्द आ रहा है”।

67 / 100

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off