Kolkata: बंग्लादेश हाई कमीशन के सामने पुलिसवाले ने एक महिला की गोली माकर की हत्या, बाद में खुद पर भी चलाई गोली

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बड़ी घटना सामने आया है। यहां बंग्लादेश हाई कमीशन के बाहर एक पुलिसकर्मी ने ऐसी फायरिंग की जिसमें एक महिला की मौत हो गई। बाद में पुलिसकर्मी ने खुद को भी गोली माकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के वक्त मौजूद एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि  हाई कमीशन के बाहर एक  पुलिसकर्मी  पहले मोड़ की तरफ गया। वहां से वापस आने के बाद पहले उसने मोड़ के पास फायरिंग की।

उस व्यक्ति का कहना है कि पुलिसकर्मी ने निशाना लगाकर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं। पहले एक बाइक वाला आया, वह किसी तरह से बच गया। इसके बाद उसने एक महिला को टारगेट कर गोली चलाई। जहां गोली लगने से महिला की मौत हो गई। वहीं इसके बाद पुलिसकर्मी ने खुद पर भी गोली चलाई जिसमें उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद से ही बंग्लादेश हाई कमीशन के पास दहशत का माहौल हो गया है। पुलिस वहां मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। साथ ही गृह मंत्रालय ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है और पश्चिम बंगाल सरकार से इसकी रिपोर्ट तलब की है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off