Morning Bharat
Rays of Hope

COMMONWEALTH GAMES 2022: राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज, महिला टी-20 क्रिकेट पहली बार शामिल

हजारों एथलीट्स बर्मिंघम पहुँचे, 72 टीमें ले रही हैं हिस्सा

0 80

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

COMMONWEALTH GAMES: इंग्लैंड के बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हो रही है। भारतीय समयानुसार रात साढ़े 11 बजे भव्य उद्घाटन समारोह के साथ इवेंट शुरू होगा। बता दें कि राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 283 अलग-अलग मेडल इवेंट शामिल हैं। इस साल 72 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन खेलों के लिए 6,500 एथलीट और सपोर्ट स्टाफ बर्मिंघम पहुंचे हैं। राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार महिला टी-20 किक्रेट को शामिल किया गया है। यह खेल 8 अगस्त तक चलेगा।

COMMONWEALTH GAMES: साल 1930 में शुरू हुए राष्ट्रमंडल खेलों का यह 22वां संस्करण है। पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में कनाडा के शहर हैमिलटन में हुआ था। 1930 में 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था। एथलीट्स ने तब छह खेलों के 59 इवेंट्स में अपना दमखम दिखाया था। 1930 के बाद से हर चार साल पर इसका आयोजन होता रहा है।

COMMONWEALTH GAMES: भारत ने अब तक इन खेलों में 181 स्वर्ण, 173 रजत और 149 कांस्य पदक जीते हैं। भारत 2002 मैनचेस्टर खेलों से लगातार हर राष्ट्रमंडल खेलों में पदक हासिल करने के मामले में शीर्ष पांच देशों में शामिल रहा है। इस दौरान बीस वर्षों में उसने 131 स्वर्ण सहित 350 पदक जीते हैं।

इस सदी में भारत की सफलता में बड़ा योगदान निशानेबाजों का रहा है। इस बार इन खेलों में निशानेबाजी शामिल नहीं है, ऐसे में शीर्ष पांच में आना भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी।

COMMONWEALTH GAMES: इंग्लैंड के एलेक्जेंडर स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन समारोह के साथ 11 दिन चलने वाले इन खेलों का शुभारंभ होगा। इंग्लैंड बीते दो दशक में तीसरी बार इन खेलों का आयोजन कर रहा है। राष्ट्रमंडल खेलों में आबादी के लिहाज से सबसे बड़े देश भारत के लिए ये खेल पदक बटोरने के लिहाज से काफी लाभप्रद साबित होते आ रहे हैं। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में कुछ नया होगा।

पहली बार ऐसे किसी आयोजनों में पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक स्वर्ण पदक मिलेंगे। इस बार 11 दिन तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं को 136 स्वर्ण पदक, जबकि पुरुषों को 134 स्वर्ण पदक मिलेंगे। मिश्रित स्पर्धाओं में कुल 10 स्वर्ण पदक दांव पर लगे हैं।

COMMONWEALTH GAMES: इस तरह की कई खेल वाली प्रतियोगिता में पहली बार ऐसा होगा कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में अधिक स्वर्ण पदक हासिल करने का मौका मिलेगा। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों का आकर्षण महिला क्रिकेट भी होगा, जिसे पहली बार इन खेलों में शामिल किया गया है। क्रिकेट में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को स्वर्ण पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत भी दावेदारों में शामिल है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

COMMONWEALTH GAMES: चार साल पहले ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए इन खेलों में निशानेबाजों ने भारत के कुल 66 पदकों में से 25 प्रतिशत का योगदान किया था। निशानेबाजों ने सात स्वर्ण पदक दिलाए थे। निशानेबाजी के साथ भारोत्तोलन, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, कुश्ती और टेबल टेनिस में अच्छे पदक मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

भारत ने इन खेलों के 72 साल के इतिहास में एथलेटिक्स में 28 पदक हासिल किए हैं। इस बार ट्रैक एंड फील्ड से अच्छे पदकों की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के चोटिल होकर नाम वापस लेने से भारत को झटका लगा है।

COMMONWEALTH GAMES: भारोत्तोलकों ने चार साल पहले पिछले संस्करण में पांच स्वर्ण सहित नौ पदक दिलाए थे। ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू की अगुवाई में भारोत्तोलक फिर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।

दो ओलंपिक पदक जीत चुकीं पीवी सिंधु महिला एकल में स्वर्ण की दावेदार हैं। इसके अलावा पुरुष एकल, महिला युगल और मिश्रित टीम स्पर्धा में भी पदक जीतने की पूरी संभावना है। भारतीय दल में सिंधु के अलावा विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन शामिल हैं।

COMMONWEALTH GAMES: भारतीय दृष्टिकोण से हॉकी का पदक काफी मायने रखता है। भारत पुरुष और महिला दोनों वर्गों में हिस्सा ले रहा है। पिछली बार हमें पदक नहीं मिला था, लेकिन पिछले वर्ष टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के बाद मनप्रीत की अगुवाई में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दबदबा तोड़ने की कोशिश करेगी। टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली महिला हॉकी टीम शीर्ष तीन में आना चाहेगी।

66 / 100

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -
Leave a comment
Off